Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गौ तस्करी का खौफनाक चेहरा; बोलेरो में ठूंसकर भरी गई थीं 7 गायें, गौ सेवकों की कार को मारी टक्कर, आरोपी फरार
- अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, पड़ोसन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यू-टर्न’: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 3 दिनों में गिरेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का करेंगे भूमिपूजन
- शहादत को सलाम: बस्तर के चार वीर सपूतों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
बरसात में खाज-खुजली से हो गए हैं परेशान? किचन में रखी इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल, तुरंत मिलेगा आराम
नई दिल्ली। मानसून में उमस बहुत ज्यादा होती है और हवा में नमी होती है। इसकी वजह से लोगों की स्किन का पसीना सूख नहीं पाता है और खाज-खुजली की समस्या होने लगती है। बारिश के मौसम में स्किन से जुड़ी परेशानियां बेहद तेजी से बढ़ती हैं। अगर आप भी बार-बार खाज-खुजली से परेशान हैं तो आपके लिए कुछ घरेलू और असरदार उपाय हैं, जो किचन में आसानी से उपलब्ध होते हैं। इन 5 चीजों का इस्तेमाल करके आप बरसात में खुजली से तुरंत राहत पा सकते हैं। बारिश में खाज-खुजली के लिए 5 घरेलू उपाय – सेंधा नमक का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘शिवा बुक’ ऑनलाइन सट्टा एप की नागपुर ब्रांच को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में सट्टा रैकेट से जुड़े छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य संचालक समेत कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, 2.28 लाख रुपये बैंक खातों में, 25 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 26 एटीएम कार्ड, 19 बैंक पासबुक, 14 चेकबुक, 8 आधार कार्ड, पासपोर्ट, वाई-फाई राउटर और सट्टे के हिसाब-किताब के रजिस्टर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आज फिर बदलेगा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दुर्ग, रायपुर और बस्तर के जिलों में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है। वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभागों में एक-दो स्थानों पर अगले 4 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, देवमाली, हमीरपुर, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा और…
छत्तीसगढ़ के 1,200 से अधिक अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। रायपुर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेल मंडल द्वारा डब्लूआरएस कॉलोनी के सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधनी रायपुर में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर सुबह 11:50 बजे कार्यक्रम स्थल पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। जहां वे राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
KWNS – कवर्धा टेकेश्वर दुबे।कांवड़ियों की सेवा और सत्कार का पुण्य अवसर हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है : भावना बोहरा,सावन का पवित्र महिना 11 जुलाई से शुरू हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक में जलेश्वर महादेव के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान करेंगे। उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए लगातार चौथे वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मेला मैदान, नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक, जिला अनुपपुर (म.प्र.) में 11 जुलाई से 6 अगस्त तक सर्वसुविधायुक्त निःशुल्क विश्राम एवं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति किसानों ने जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुकमा जिले के किसानों ने खरीफ सीजन की शुरूआत में खाद और बीज की समय पर उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। जिले के किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा खाद बीज की बेहतर आपूर्ति के चलते खेती की तैयारी में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पुनपल्ली के किसान कलमू देवा रासायनिक खाद पाकर उत्साहित हैं। गांवों में खेती किसानी की शुरुआत हो गई है। कलमू ने बताया कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ के किसान निरंतर नवाचार अपना रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड नवागढ़ के ग्राम मुरता निवासी कृषक संतोष साहू पिता बुधारी साहू अपने क्षेत्र के किसानों के लिए एक मिसाल बनकर उभरे हैं। आधुनिक तकनीकों को अपनाकर इन्होंने अपनी खेती को न केवल लाभकारी बनाया, बल्कि अन्य किसानों को भी प्रेरित किया है। साहू विगत दो वर्षों से धान की खेती में पैडी ट्रांसप्लांटर तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं। यह तकनीक खेतों में धान की रोपाई के पारंपरिक तरीकों की तुलना में कहीं अधिक सस्ती,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बन गया है। इसी कड़ी में बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी दीपेश्वर पिता गणेश पैंकरा उम्र 28 वर्ष को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से त्वरित राहत मिली। दीपेश्वर जन्म से ही चलने-फिरने में असमर्थ थी, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दीपेश्वर ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी परेशानी अधिकारियों के समक्ष रखी। उनकी स्थिति को देखते हुए, अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और ट्राई सायकल उपलब्ध कराई। ट्राई सायकल प्राप्त होते ही दीपेश्वर के चेहरे पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उचित प्रबंधन हेतु अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके वर्ष 2005, 2006, 2007, 2008 तथा 2009 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किये जाने हेतु 30 सांख्येतर पद निर्मित कर वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 2- मंत्रिपरिषद द्वारा जनजातीय समूहों एवं अन्य वंचित वर्गों के गरीब युवा, महिलाओं एवं तृतीय लिंग के लोगों के संस्थागत विकास…

