खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। सक्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गौ तस्करी और पशु क्रूरता की हद पार करते हुए बोलेरो वाहन में 7 गायों को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। गौ सेवकों की सतर्कता से इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ।
घटना सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुहीपाली के पास की बताई जा रही है। शुक्रवार की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच गौ सेवकों को एक संदिग्ध बोलेरो वाहन नजर आया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और इस दौरान गौ सेवकों की इनोवा कार को टक्कर मार दी। हालांकि, ज्यादा दूर तक भाग नहीं सका और मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जब वाहन की जांच की गई तो अंदर का नजारा बेहद दर्दनाक था। बोलेरो में 7 गायों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। आशंका जताई जा रही है कि इन मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। गौ सेवकों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को अपने कब्जे में लिया और सीधे डभरा थाना पहुंचाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Trending
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
- मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य
- MI की एक और शर्मनाक हार, अब प्लेऑफ से बाहर! चेपॉक में CSK ने 8 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘राजा शिवाजी’ का परचम बुलंद, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की शानदार पकड़
- गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
- गौ तस्करी का खौफनाक चेहरा; बोलेरो में ठूंसकर भरी गई थीं 7 गायें, गौ सेवकों की कार को मारी टक्कर, आरोपी फरार
- अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, पड़ोसन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यू-टर्न’: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 3 दिनों में गिरेगा पारा


