छत्तीसगढ़ के 1,200 से अधिक अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। रायपुर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेल मंडल द्वारा डब्लूआरएस कॉलोनी के सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।


