खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। कॉर्पोरेशन के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम 3 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ के ऑडिटोरियम में संपन्न होगा।
कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक महस्के, जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष शिखा रविंद्र गबेल तथा नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
यह भवन निर्माण कार्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित यह भवन दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, जिससे आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
- मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य
- MI की एक और शर्मनाक हार, अब प्लेऑफ से बाहर! चेपॉक में CSK ने 8 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘राजा शिवाजी’ का परचम बुलंद, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की शानदार पकड़
- गर्मियों में दही खा रहे हैं? जान लें सही तरीका, मीठा खाएं या नमक डालकर? वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
- गौ तस्करी का खौफनाक चेहरा; बोलेरो में ठूंसकर भरी गई थीं 7 गायें, गौ सेवकों की कार को मारी टक्कर, आरोपी फरार
- अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, पड़ोसन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या; आरोपी महिला गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यू-टर्न’: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 3 दिनों में गिरेगा पारा


