Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक; बिलासपुर के सराफा कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और करोड़ों के हीरे जब्त
- दंतेवाड़ा पुलिस का ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान: 31 लाख के 141 मोबाइल बरामद, मालिकों के लौटे चेहरे पर मुस्कान
- अबूझमाड़ के ‘अंधेरे’ से निकलकर ‘उजाले’ की ओर जाटलूर: अब नक्सलियों के खौफ पर भारी पड़ रही हाट-बाजार की रौनक
- तेंदूपत्ता संग्रहण पर ‘एस्मा’ का सुरक्षा कवच, 2026 सीजन के लिए वनवासियों की आजीविका सुरक्षित
- ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता से रोका जा सकता है, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को- नरेंद्र पाणिग्राही
- पार्षद की दबंगई या प्रशासनिक उदासीनता? विधवा महिला के आशियाने पर लटका ‘सियासी’ ताला
- प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को
- आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बीएड सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के निर्णय के बाद सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग 17 जून से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 26 जून तक चलेगी। छत्तीसगढ़ में 2023 में सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित एवं बीएड अहर्ता के कारण सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों का यह काउंसलिंग रायपुर के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर में चल रही है। काउंसलिंग प्रतिदिन सवेरे 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जून से शुरू हुई है। 17 और…
नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की रखेंगे नींव, बस्तर में जवानों से भी करेंगे मुलाकात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शाह नया रायपुर में बनने जा रहे नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठकें करेंगे और नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के सुरक्षा कैंप में जवानों से मुलाकात कर सीधे संवाद भी करेंगे। जानिए अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम। पहला दिन – 22 जून 2025…
दुर्गाबाई बैगा को मिला आयुष्मान कार्ड, परिवार को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की नई उम्मीद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासन द्वारा शुरू किए गए ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ ने सुदूर वनांचल के बैगा समुदाय के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई है। शासन की योजनाएं अब पहले से कहीं अधिक सहजता से अंतिम छोर तक पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के दुर्गम ग्राम महामाई में आयोजित शिविर ने दुर्गाबाई बैगा जैसे कई परिवारों की जिंदगी को नई दिशा दी है। पहले जहां दुर्गाबाई को परिवार की चिकित्सा जरूरतों के लिए चिंता करना पड़ता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड (One Nation One Ration Card)” योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े सभी राशनकार्डधारकों के परिवार के सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना आवश्यक है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 81.56 लाख राशनकार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं। इनमें से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 38 लाख सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025-26 तक टी.बी. से मुक्त राज्य बनाने के लिए सघन प्रयास के निर्देश दिए हैं। आज यहां राजभवन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आयुक्त सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला को उक्ताशय के निर्देश देते हुए कहा कि टी बी के गंभीर मरीजों की समुचित चिकित्सा की व्यवस्था करें। जो टी.बी. मरीज बीच में ही दवा का सेवन बंद कर देते है उन मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें दवा का पूर्ण कोर्स करने हेतु जागरूक किया जाए। टी.बी. मरीजों को योगाभ्यास के…
सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित योगाभ्यास में शामिल होंगे नामांकित अतिथि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव मुंगेली तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बिलासपुर में केन्द्रीय संघ राज्य मंत्री तोखन साहू, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में मंत्री दयालदास बघेल, नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना वरदान साबित हो रहा है। इस योजना से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ धमतरी जिले के कमार समुदाय के लोगों को सीधा-सीधा मिल रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत धमतरी जिले के दूरस्थ वनांचल नगरी के कल्लेमेटा के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय कमार वर्ग के हितग्राही फुलेश्वर के खुद के पक्के आशियाने का सपना साकार हुआ है। फुलेश्वर ने आवास पूरा होने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उनकी दशा और दिशा बदल दी है। योजना के तहत वर्ष…
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्कूलों में लौटी रौनक, हर विद्यालय में शिक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित “हर स्कूल में शिक्षक, हर बच्चे को शिक्षा” का सपना हो रहा साकार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू युक्तिकरण नीति अब सार्थक परिणाम दे रही है। जिलेभर के स्कूलों में शिक्षक व्यवस्था सुदृढ़ होने से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि छात्रों की उपस्थिति में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। शिक्षकविहीन और एकल शिक्षक के भरोसे संचालित स्कूलों में अब नियमित शिक्षण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र से लापता तीन छात्र सकुशल घर लौट आए हैं। तीनों घर में बताए बिना नागपुर चले गए थे। लगभग 72 घंटे से तीनों बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान थे। सुपेला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस खोजबीन में जुटी थी। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि परिजनों से जानकारी लेने के बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। मोबाइल आदि न होने से बच्चों की तलाश में पुलिस टीम को कोई क्लू नहीं मिल पाया था, लेकिन अब बच्चे वापस लौट गए हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जब सहोद्रा बाई धनुवार को अपने घर की चाबी मिली, तो यह महज चाबी नहीं थी यह उनके आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की शुरुआत थी। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत पुछेली खपरीडीह में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के दौरान जब सहोद्रा बाई धनुवार को मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित पक्के घर की चाबी सौंपी गई, तो उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बनती थी। उन्होंने मुस्कराते हुए सहजता से कहा, “चाबी तो दे दी आपने, लेकिन ताला नहीं दिया। ”उनकी…

