Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
Author: Khabar World
नागपंचमी पर्व प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व और करुणा का प्रतीक- मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नागपंचमी (29 जुलाई 2025) के पावन अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति की गहराई, लोक आस्था की ऊर्जा और प्रकृति के साथ समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों द्वारा रचित वह परंपरा है, जो जीव-जगत के साथ सम्मानपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नागपंचमी का पर्व पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री साय ने सभी नागरिकों से…
फाइल पैड निर्माण के जरिये आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही है गंगा महिला स्व-सहायता समूह खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक विकास के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर अग्रसर हो रही हैं। गंगा महिला स्व-सहायता समूह ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण महिलाएं यदि अवसर और संसाधन प्राप्त करें तो वे न केवल स्वयं की जिंदगी बदल सकती हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए परिवर्तन की वाहक बन सकती हैं। यह समूह…
गौसेवा के साथ घर-घर किचन गार्डन निर्माण पर भी दिया जा रहा है विशेष जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के पोस्टर का अनावरण किया और समिति के सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो न केवल आध्यात्मिक लाभ प्रदान करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि…
सामाजिक संगठन ने तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिभाशाली छात्रा को दिया लेपटाप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। संकल्प, समर्पण और सहयोग जब एक साथ मिलते हैं, तो किसी की ज़िंदगी बदल सकती है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण आज धमतरी में देखने को मिला, जब एक ग़रीब लेकिन प्रतिभाशाली छात्रा ऐश्वर्या गंगबेर को उसकी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए एक लैपटॉप प्रदान किया गया। ऐश्वर्या गंगबेर एक ग़रीब परिवार से हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना लक्ष्य बना रखा है। वर्तमान में वह रुद्री स्थित भोपालराव पवार पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष की छात्रा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय विजय शर्मा और अरुण साव उपस्थित थे। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पुष्पवर्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री साय ने बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चारण, विशेष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में अवैध गांजा तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 लाख 60 हजार का गांजा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के निर्देशन में ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 25 जुलाई 2025 को जीआरपी बिलासपुर और आरपीएफ उसलापुर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने 26 गायों को कुचला दिया। 25 मवेशियों की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है। घटना को लेकर गौ रक्षकों में भारी रोष है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग है। जानकारी के मुताबिक, सिलपहरी गांव में अज्ञात वाहन ने सड़क पर घुमंतू मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि 25 गायों की मौत हो गई। वहीं 1 गाय गंभीर रूप से घायल हुई। घटना की सूचना के बाद गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और मवेशियों की लाश को सड़क के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद- पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा का बैठक साहू सदन पतोरा में सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष एवं प्रमुख सलाहकार तहसील साहू संघ पाटन ने कहा कि तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में सामूहिक आदर्श विवाह , युवा महोत्सव एवं तीज महोत्सव कार्यक्रम ये तीन बड़े कार्यक्रम एक वर्ष में आयोजन होता है ,इस आयोजन को सफल बनाने हेतु पांचो परिक्षेत्र एवं निनानबे इकाई में बैठक कर उच्च सदन की सभी निर्देशों को परिपालन करते हैँ, जिसमें मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सामाजिक सम्मेलन का कार्यक्रम…
KWNS -दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को 2 नन को गिरफ्तार किया गया था। तूल पकड़ने के बाद अब यह मामला पूरी तरह से सियासी रंग ले चुका है। मामले को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। केरल की 2 नन (सिस्टर वंदना और सिस्टर प्रीति) को छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों पर जबरन धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों गिरफ्तार नन ग्रीन गार्डन्स धार्मिक समुदाय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। देश की सरहद पर चौबीस घंटे सेवाएं दे रहे भारतीय सैनिकों के सम्मान में भारत स्काउट गाइड की छात्राओं की ओर से ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम‘ भेजा गया है। भारत स्काउट एण्ड गाइड के सौजन्य से राखियों से भरे कार्टून को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपनी शुभकामनाओं के साथ सैनिकों को रक्षा सूत्र के नाम से भेजा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट गाइड अर्चना सामुएल, जिला खेल अधिकारी सीमा डेविड एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

