Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज कैबिनेट बैठक के बाद अमेरिका रवाना होंगे। इस यात्रा में अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ी भाई-बहनों को मातृभूमि से जोड़ने,निवेश के अवसरों को प्रोत्साहित करने, और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी प्रवासियों को विकासशील से विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेंगे और इस वर्ष छत्तीसगढ़ के प्रथम “एनआरआई शिखर सम्मेलन” में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी करेंगे। वे विकासशील छत्तीसगढ़ से विकसीत छत्तीसगढ़ के विजन “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के बारे में भी जानकारी साझा करेंगे,…

Read More

*मुख्यमंत्री साय का संकल्प: छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मॉडल राज्य* KWNS –  रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका उद्देश्य प्रदेश को समग्र विकास की ओर अग्रसर करते हुए जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये ठोस कदम आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को देश के लिए एक उदाहरण के रूप में स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री  साय आज बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी स्थित स्टेडियम परिसर में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि…

Read More

KWNS –  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री  साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं। प्रशिक्षक श्री विशाल हियाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा- छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है, कानून अपना कार्य कर रहा है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद चलाकुडी से बेनी बेहनन, कोट्टायम से के. फ्रांसिस जॉर्ज, कोल्लम से एन. के. प्रेमचंद्रन, कोरापुट से सप्तगिरि उल्का, और केरल विधानसभा सदस्य श्रीमती रोजी एम. जॉन शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय और समरसता में विश्वास रखने…

Read More

कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम ने जारी किए आदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 प्रभावशील कर दिया गया है। इसके तहत कोई भी मालिक अपने पशुओं को खुले में नहीं छोड़ सकेगा। उन्हें अपने सभी पशुओं को बांधकर रखना होगा। अधिनियम का उल्लंघन करने पर उन्हें कठोर सजा या जुर्माना से दण्डित किया जाएगा। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी एसडीएम द्वारा जारी अलग-अलग आदेश के अनुसार जिले में भारतीय राजष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यीय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। /कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर दराज से आए सैकड़ों ग्रामीणों की निजी और सामुदायिक समस्याएं इत्मीनान से सुनी और अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन में आए किसानों से चर्चा कर खेती-किसानी के ताजा हालात और खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार एवं सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। साप्ताहिक जनदर्शन में कोटा ब्लॉक के ग्राम करगीकला के सरपंच सहित ग्रामीणों ने शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “ऑपरेशन महादेव” के तहत सुरक्षाबलों द्वारा की गई सफल कार्रवाई को आतंक के विरुद्ध भारत की अडिग नीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराकर आतंक के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑपरेशन महादेव, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल ने आज समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टोरेट परिसर स्थित दृष्टि सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम जनता की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों ने सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक विषयों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस जनसुनवाई में कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। वहीं, गंभीर एवं जांच योग्य आवेदनों को समय-सीमा पंजी में दर्ज कराकर शीघ्र निराकरण…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा।वर्तमान खरीफ सीजन 2025 में बेमेतरा जिले की देवकर तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सहसपुर (वि.ख. साजा) ने उर्वरक वितरण और कृषि सहायता के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि दर्ज की है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे समिति से जुड़े कुल 1385 पंजीकृत कृषकों में से 1332 कृषकों ने संतुलित उर्वरक का उठाव कर लिया है, जो कुल का 96% है। इससे क्षेत्र में कृषि कार्य सुचारू और सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। उप संचालक एम डी डडसेना ने बताया की समिति द्वारा वितरित उर्वरकों में यूरिया 188.280 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 100.850 मीट्रिक टन, डीएपी…

Read More

15 अगस्त की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित – सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट के दिशा सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई। सीईओ अग्रवाल ने कहा कि 15 अगस्त के आयोजन को गरिमामयी, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक रूप में मनाया जाए। सभी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता के…

Read More