खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा।वर्तमान खरीफ सीजन 2025 में बेमेतरा जिले की देवकर तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सहसपुर (वि.ख. साजा) ने उर्वरक वितरण और कृषि सहायता के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि दर्ज की है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे समिति से जुड़े कुल 1385 पंजीकृत कृषकों में से 1332 कृषकों ने संतुलित उर्वरक का उठाव कर लिया है, जो कुल का 96% है। इससे क्षेत्र में कृषि कार्य सुचारू और सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
उप संचालक एम डी डडसेना ने बताया की समिति द्वारा वितरित उर्वरकों में यूरिया 188.280 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 100.850 मीट्रिक टन, डीएपी 55.150 मीट्रिक टन, पोटाश 37.900 मीट्रिक टन, जिंक सल्फेट: 1.035 मीट्रिक टन, धान बीज स्वर्णा 120 क्विंटल, धान बीज (महामाया) 60 क्विंटल का वितरण किया जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के अंतर्गत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर खाद, बीज एवं नगद ऋण सुविधा भी प्रदान की जा रही है। देवकर की सेवा सहकारी समिति सहसपुर के माध्यम से अब तक 2.37 करोड़ रुपए से अधिक की राशि कृषकों को वितरित की जा चुकी है, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर खेती-किसानी में लगे हुए हैं। समिति प्रबंधक ने बताया कि डीएपी की सीमित आपूर्ति के मद्देनजर, कृषि विभाग के मार्गदर्शन में किसानों को एसएसपी, यूरिया, पोटाश तथा एनपीके जैसे विकल्पों की ओर प्रेरित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप 88% से अधिक किसानों को संतुलित उर्वरक वितरण सफलतापूर्वक किया गया है। संतुलित पोषण के माध्यम से किसानों की फसलों की गुणवत्ता में सुधार और उत्पादकता में वृद्धि देखी जा रही है।
यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था की दिशा में एक सशक्त कदम है। देवकर क्षेत्र के किसान बंधु योजनाओं का भरपूर लाभ उठाते हुए खेती-किसानी में जुटे हैं, जिससे क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
Trending
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त


