Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर, बस्तर सहित कई जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो छतरी या रेनकोट साथ रखना बेहतर होगी, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार से प्रदेश के कई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज से चार दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। जांगिड़ आज दोपहर 2:30 बजे रायपुर से रवाना होकर बेमेतरा पहुंचेंगे। जहां वे जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली और सभा में शामिल होंगे। शाम 6 बजे बेमेतरा से रायपुर आएंगे। बता दें कि इससे पहले उन्होंने राजीव भवन में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक ली। इस दौरान जातिगत जनगणना को लेकर होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली की रणनीति तय की गई। वे एक जून को बलौदाबाजार में रैली में भाग लेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डीएमएफ और कोयला घोटाला मामला के आरोपी आज जेल से बाहर आएंगे। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद छह आरोपी रिहा होंगे। इनमें रानू साहू, सौम्या चौरसिया, समीर बिश्नोई, रजनीकांत तिवारी, नायक और जायसवाल हैं। बता दें कि इन सभी को सुप्रीम कोर्ट से कल ही अंतरिम जमानत मिली थी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार का आज अंतिम दिन है। अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे और समाधान शिविरों में शामिल होंगे। लोगों से योजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लेंगे।

Read More

*मुख्यमंत्री ने कोंडागांव, बस्तर एवं सुकमा जिलों की समीक्षा की* खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर l मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार द्वारा बीते डेढ़ वर्ष में किए गए कार्यों की जमीन हकीकत का मूल्यांकन और जनता जनार्दन से संवादकर फीडबैक प्राप्त करना है। राज्य शासन का लक्ष्य जनसेवा है और इसके लिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को सजगता और संवेदनशीलता से काम करने की जरूरत है। जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह बातें कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा…

Read More

*नवा रायपुर रेल्वे स्टेशन के पास 2.65 लाख वर्गफीट में निर्मित है सीबीडी, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट और एएसपी कार्यालय हो रहे संचालित* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर के सेक्टर-21 में 2.65 लाख वर्गफीट में निर्मित छह मंजिला सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) देश के इस पहली स्मार्ट सिटी की नई पहचान बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। नवा रायपुर का नवनिर्मित रेल्वे स्टेशन इसके पास ही है, जिस वजह से यह सीबीडी रेल्वे स्टेशन के नाम से ही जाना जाता है। अभी सीबीडी में मिराज मल्टीप्लेक्स, आईपी क्लब रेस्टोरेंट और एएसपी कार्यालय…

Read More

*बेलमेटल कलाकृतियों की सराहना की* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिल्पनगरी कोण्डागांव के आगमन पर शबरी एंपोरियम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस एवं काष्ठ शिल्प के बस्तर की जीवन शैली और समृद्ध जनजातीय संस्कृतियों को दर्शाती कलाकृतियों को देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने यहां शिल्पियों से मुलाकात कर बेलमेटल सहित विभिन्न कलाकृतियों की निर्माण प्रक्रिया और उनकी मार्केटिंग के संबंध में जानकारी ली। शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को बेलमेटल से बने कलाकृति भेंट की। इस अवसर पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम,…

Read More

*बस्तर के नारायणपाल में लगाई चौपाल, जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हर जरूरतमंद के साथ राज्य सरकार खड़ी है, जनकल्याण ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुशासन मतलब है अच्छा शासन। सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के ग्राम नारायणपाल पहुंचे। उन्होंने नारायणपाल के देवगुड़ी परिसर में आम के पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई और ग्रामीणों से जीवंत संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बिजली व्यवस्था, राशन वितरण, पीएम आवास योजना और महतारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित स्मारिका ‘सावरकर सौरभ’ का विमोचन किया। स्मारिका ‘सावरकर सौरभ’ का प्रकाशन अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा सावरकर जयंती के अवसर पर किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका के प्रकाशन पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ के सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वीर सावरकर हमारे देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने मातृभूमि की सेवा में असंख्य कष्ट सहते हुए स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनके साहसपूर्ण जीवन के प्रेरणादायी संस्मरणों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l बस्तर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब बस्तर के कोने कोने का विकास होगा और विकास के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार अंतर्गत सुकमा जिले के तोंगपाल में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान सुकमा जिले में 500 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की घोषणा की और 16 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर…

Read More