Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें
Author: Khabar World
प्रबंध संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को पत्र जारी दोष मिलने पर कार्रवाई और साड़ियों के बदलाव के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को वितरित की गई साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी गहन जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक ने छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक को पत्र जारी कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को…
घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए राहत-बचाव कार्य प्रभावी ढंग से शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की कमान संभाली। प्रशासन ने एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और आवश्यक संसाधनों को तत्काल सक्रिय…
रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक में उनकी 21 फीट ऊंची पंचधातु से निर्मित भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के नेतृत्व और उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने वंचित, शोषित…
सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मंत्री केदार कश्यप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग द्वारा 515 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का गठन किया गया है। इन समितियों का वर्चुअल शुभारंभ कल 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सहकारिता मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक शंभू निषाद पहले कई वर्षों से गुजरात में निवासरत था। गांव आने पर वह आरोपी संतोष यादव और रोहित यादव के साथ विवाद में उलझ गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने हाथ-मुक्का एवं लात से उसकी पिटाई कर दी, जिससे शंभू को गंभीर अंदरूनी चोटें आई। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल दुर्ग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुर्घटना में श्रमिकों के निधन एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख…
30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में सुरक्षित मातृत्व की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन और यूनिसेफ़ ने एक अत्यंत संवेदनशील और अनूठी पहल की शुरुआत की है। सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में महारानी अस्पताल में ‘रेड (रिचिंग एवरी डिलिवरी) कॉल सेंटर’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण को और भी विशेष बनाते हुए कलेक्टर ने स्वयं पहल की और अस्पताल में उपस्थित एक नवजात शिशु की माता को सादर आमंत्रित कर उनके हाथों से ही इस…
कबीरधाम जिला अस्पताल जिले सहित मध्यप्रदेश के डिंडोरी और मंडला जिलों के लोगों के लिए बना जीवन रेखा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले का जिला अस्पताल अब केवल एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास और बेहतर चिकित्सा सेवाओं का मजबूत प्रतीक बन चुका है। बीते कुछ वर्षों में यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में जो उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उसने न केवल जिले के लोगों का भरोसा बढ़ाया है, बल्कि निजी अस्पतालों के सामने भी एक सशक्त विकल्प के रूप में इसे स्थापित किया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयास, उनके मार्गदर्शन और सक्रिय पहल से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। अगर इरादे मजबूत हों और सुशासन का साथ मिले, तो बरसों पुराने सपने भी सच हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है, बालोद जिले की रहने वाली पिंकी सोनी के साथ, जिन्होंने अपने जीवन के 20 साल एक कच्चे मकान की जद्दोजहद में बिता दिए। आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत उन्हें अपना पक्का घर मिल गया है। जहां वे अपने 03 बच्चों के साथ खुशी खुशी रहती है। पिंकी सोनी बताती हैं कि पिछले दो दशकों से वे एक कच्चे मकान में रह रही थीं। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सीएम साय ने कहा, हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। आपका अनुभव और जनसेवा के प्रति आपकी…

