जाने माने शिक्षाविद , साहित्यकार और पत्रकार होंगे शामिल
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर । हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली २०० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा ३० मई FCशनिवार को ” पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव ” का किया जा है । वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर , सुंदर सदन में 4 सत्रों में होने वाले उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शसुबह 11 बजे करेंगे ।
शुभारंभ सत्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी , शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव , सांसद बृजमोहन अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार , शिक्षाविद तथा इंडिया हैबीटेट सेंटर के निर्देशक के जी सुरेश भी उपस्थित रहेंगे । शुभारंभ सत्र के पश्चात हिंदी पत्रकारिता के २०० वर्ष पूर्ण होने की एतिहासिक उपलब्धि पर व्याख्यान माला का आयोजन दो चरणों में होगा । प्रथम चरण ( सत्र ) १२.३० से प्राऱभ होगा जिसका विषय ” स्याही से स्क्रीन तक ( संभावनाएं एवं चुनौती ) रखा गया है । मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक हर्षवर्धन त्रिपाठी , माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति विजय मनोहर तिवारी , वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार गिरीश पंकज , वरिष्ठ पत्रकार एवं विचारक करीमुद्दीन व प्रधान संपादक आज की जनाधार सुभाष मिश्रा होंगे । व्याख्यान माला का दूसरा चरण ( सत्र ) शाम ४ बजे से प्रारंभ होगा जो ” पत्रकारिता – न्यूज रूम से न्यू मीडिया तक संभावनाएं एवं चुनौतियां ” विषय पर केन्द्रित रहेगा । मुख्य वक्ता राष्ट्रवाणी के प्रधान संपादक अमिताभ अग्निहोत्री , बंसल न्यूज के प्रधान संपादक शरद द्विवेदी , आईबीसी 24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे , वरिष्ठ पत्रकार एवं विचारक रुद्र अवस्थी व वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर होंगे । शाम ६ बजे से सांस्कृतिक संध्या का सत्र होगा जिसमें गीत संगीत के कार्यक्रम होंगे जिसमें पत्रकार भी अपनी भागीदारी करेंगे ।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी , महासचिव गौरव शर्मा , उपाध्यक्ष दिलीप साहू , कोषाध्यक्ष दिनेश यदु , सहसचिव निवेदिता साहू व भूपेश जांगड़े ने सभी पत्रकारों , बुद्धिजीवियों व गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है ।


