नई दिल्ली। आदित्य धर की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है। फिल्म की कमाई में भले ही थोड़ी सी कमी देखने को आई है, लेकिन फिर भी धुरंधर फैंस की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म रविवार को 800 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे शनिवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म ने 37वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का अभी तक का टोटटल 799.50 करोड़ हो गया है। फिल्म अब रविवार को 800 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।
धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दिखी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ की कमाई की। वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ज्यादा कमाई की और 253.25 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 172 करोड़ कमाए। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 106.5 करोड़ का बिजनेस किया। पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 51.25 करोड़ कमाए।
धुरंधर की स्टारकास्ट
ये फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे। वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स नजर आए। अक्षय खन्ना पूरी फिल्म में लाइमलाइट ले गए। उनकी एक्टिंग के फैंस कायल हो गए। वहीं उनका डांस भी हिट रहा। फिल्म में सारा अर्जुन फीमेल लीड रोल में नजर आईं। फिल्म में गौरव गेरा जैसे एक्टर्स भी दिखे।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


