खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगरपालिक निगमों में हुए चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है. रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 15 साल बाद महापौर पद पर कब्जा जमाया है. महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 153290 वोटों से जीत दर्ज की है. वहीं रायपुर के 70 वार्डों में भी भाजपा का दबदबा दिखा, जहां 70 में से 60 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए. वहीं सत्ता में रही कांग्रेस को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, कांग्रेस के खाते में महज 7 वार्ड ही आए हैं. वहीं 3 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी l
कांग्रेस के 7 प्रत्याशी जीते
1.संदीप साहू (वार्ड-1)
2.रोनिता प्रकाश जगत (वार्ड-23)
3.दीप मनीराम साहू (वार्ड-24)
4.शेख मुशीद (वार्ड-35)
5.अर्जुमन ढेबर (वार्ड-45)
6.रेणु जयंत साहू (वार्ड-51)
7.जयश्री नायक (वार्ड-65)
3 निर्दलीय प्रत्याशी जीते
आकाश तिवारी (वार्ड-34, पं. रविशंकर शुक्ल)
बब्बी सोनकर (वार्ड-66, वामनराव लाखे)
भारत सावित्री धीवर (महिला) (वार्ड-08, महात्मा गांधी वार्ड)

