खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित अंदरूनी इलाकों से आज लोकतंत्र की जीत की तस्वीर सामने आई है। माओवादियों के कोर एरिया कर्रेगुट्टा हिल्स, करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित नवीन सुरक्षा कैंप में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जवानों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने मिलकर शान से तिरंगा फहराया।
दशकों बाद बीजापुर के उन गांवों में गणतंत्र दिवस मनाया गया,जहां कभी राष्ट्रीय पर्व पर प्रतिबंध था। 31 नए सुरक्षा कैंपों के कारण 31 गांव पहली बार राष्ट्रीय पर्व से जुड़े। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगे।यह आयोजन शांति, विश्वास और लोकतंत्र की वापसी का सशक्त संदेश है।
Trending
- कोरबा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 6 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
- सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव
- भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी रुकमणी पटेल के परिवार का संबल
- लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी
- शिक्षा व्यवस्था शर्मसार- नशे में हेडमास्टर ने स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर की गाली-गलौज
- बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार


