खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव के उल्लास के बीच बस्तर की ऐतिहासिक धरा एक बार फिर अपनी लोक संस्कृति के रंगों में रंगने को तैयार है। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 28 जनवरी को जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में जिला स्तरीय बस्तर पण्डुम-बस्तर का उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अद्वितीय बस्तर सहज, सरल, उम्मीदों से भरा की थीम पर आधारित यह आयोजन बस्तर की समृद्ध विरासत और परंपराओं का एक अनूठा संगम साबित होगा।
इस एक दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ में बस्तर की माटी की महक और जनजातीय जीवन शैली जीवंत हो उठेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि इसमें कला, संस्कृति और परंपरा के सभी आयामों को शामिल किया गया है। उत्सव के दौरान जहाँ एक ओर जनजातीय नृत्य, गीत और नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक वाद्ययंत्रों, वेशभूषा और आभूषणों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। इसके अतिरिक्त आगंतुकों को बस्तर के पारंपरिक जायके से रूबरू कराने के लिए जनजातीय व्यंजनों और पेय पदार्थों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही बस्तर की वन संपदा को दर्शाती वन औषधियाँ, जनजातीय शिल्प, चित्रकला और आंचलिक साहित्य भी इस मेले की शोभा बढ़ाएंगे।
समारोह का विधिवत शुभारंभ 28 जनवरी को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और महापौर संजय पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी में होगी। दिन भर चलने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव का समापन समारोह उसी शाम 5.30 बजे सिटी ग्राउंड में ही आयोजित किया जाएगा।
Trending
- कोरबा में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, 6 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
- सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव
- भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी रुकमणी पटेल के परिवार का संबल
- लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी
- शिक्षा व्यवस्था शर्मसार- नशे में हेडमास्टर ने स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर की गाली-गलौज
- बालोद में पुलिस कस्टडी से चोरी की महिला आरोपी फरार, SP की बड़ी कार्रवाई, 3 आरक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- अवैध संबंध के शक में युवक की टंगिया मारकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार


