खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। रोजगार विभाग के उपसंचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 24 अप्रैल को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के दो प्रमुख नियोजक अपनी रिक्तियों की पूर्ति हेतु उपस्थित रहेंगे।
इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से कुल 64 पदों पर भर्ती की जानी है, जिनमें फील्ड स्टाफ, बैक ऑफिस, ब्रांच मैनेजर, मार्केटिंग सुपरवाइजर, ऑफिस बॉय, ड्राइवर और स्टोर कीपर जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं पद की प्रकृति के अनुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर देख सकते हैं और वहीं से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यह आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


