खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। 23 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियाेगिता 2024 का आयोजन आगामी 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक इंडोर स्टेडियम दंतेवाड़ा में आयोजित किया गया है। इस संबंध में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी और सचिव अमलेंदु चक्रवर्ती ने बताया कि जिला बैडमिंटन संघ, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन दंतेवाड़ा के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियाेगिता में प्रदेश भर के प्रत्येक जिले से लगभग 150 से अधिक पंजीकृत व रैंक होल्डर खिलाड़ी शामिल होंगे। बैडमिंटन प्रतियाेगिता में पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल वर्ग में खेले जाने वाले स्पर्धा के बाद विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए चयनित किये जायेंगे। खिलाड़ियों के भोजन, ठहरने और ट्रांसपोर्टिंग की उत्तम व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि 2 दिसंबर से शुरू होने वाले इस राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियाेगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केदार कश्यप मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा जिला शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी करेंगे। उन्हाेने बताया कि इससे पूर्व 2022 में भी दंतेवाड़ा में राज्य स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियाेगिता का सफल आयोजन किया गया था जिसके चलते छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा पुनः राज्य स्तरीय स्पर्धा के आयोजन के लिए दन्तेवाड़ा को मेजबानी दी गई है।
दन्तेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने इस आयोजन के संबंध में कहा कि जिले को राज्य स्तरीय सीनियर्स बैडमिंटन प्रतियाेगिता के आयोजन के लिए मेजबानी करने का एक गौरवपूर्ण अवसर मिला है, दंतेवाड़ा जिले के लिए हर्ष की बात है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजन की सम्पूर्ण तैयारी उच्च स्तर से की जा रही है। इस तरह के राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा आयोजन जिले में आयोजित होने से जिले के खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा।
पुलिस उपमहानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप ने राज्य स्तरीय सीनियर्स बैडमिंटन प्रतियाेगिता के आयाजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस विभाग व जिला प्रशासन न केवल एक सफल टूर्नामेंटबैडमिंटन प्रतियाेगिता की आशा करता है, बल्कि सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, जिला बैडमिंटन संघ को अपनी शुभकामनाएं भी देता है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

