खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की केशकाल पुलिस काे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक मटमैला(ग्रे)रंग का महिंद्रा एक्सयूव्ही 500 कार क्रमांक आरओ- 14 – यूएफ 2337 में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर उड़िसा से रायपुर की ओर जगदलपुर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है।
सूचना पर थाना थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर एक्सयूव्ही 500 क्रमांक आरओ- 14 – यूएफ 2337 काे रोका गया। उक्त कार में 2 व्यक्ति सूरज सिंह राठौड़ एवं पंकज पूरी गोस्वामी निवासी भीलवाड़ा राजस्थान के कार की तलाशी लेने पर कार के 53 पैकेट गांजा कुल जुमला वजन 115.214 किलोग्राम बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी विकास बघेल उनि कवल सिंह सोरी , उप निरी प्रेमनाथ बघेल स उ नि रामकृष्ण जैन प्र.आर. ईश्वर नेताम ,प्र. आर. अरुण मंडावी प्र. आर. संजय बिसेन आर. विनोद , फलेश्वर सिन्हा ,धर्मेंद्र नेगी, मनोहर निषाद कमलेश कंवर, अमित मण्डावी,सदा नेताम, गोपनीय सैनिक आत्मानंद कुलदीप का याेगदान रहा।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


