खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली में फूलचंद जैन की पूण्य तिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ इस कार्यक्रम के अध्यक्ष दीनानाथ उपाध्याय जी (उपाध्यक्ष विवेकानंद बाल कल्याण समिति मुंगेली), मुख्य अतिथि गिरीश शुक्ला जी (अधिवक्ता एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि मिहालाल शिवनाणी जी (सचिव विवेकानंद बाल कल्याण समिति मुंगेली) और रविन्द्र पौराणिक (प्रतिष्ठित व्यवसायी) जी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष दीनानाथ उपाध्याय जी ने बाबूजी को याद करते हुए उनकी समय बद्धता एवं कर्तव्य निष्ठा के बारे में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा की उनके द्वारा किये गये अनेका-नेक कार्यों को प्रगति पग पर बढ़ाते हुए भारत माता मंदिर को लोकार्पित कर उनके स्वप्न को पूर्ण करने हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बाबू जी की समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के लिए कार्य करने की क्षमता को याद किया। सचिव मिहालाल शिवनाणी ने कहा की बाबू जी के जीवन का हर लम्हा समाज और देश के प्रेम के भावों से भरा रहा उनका मुख्य ध्येय नर सेवा नारायण सेवा रहा और बाबू जी द्वारा वनवासी सेवा समिति के अंतर्गत चल रहे डोन्गरीगढ़, कोदवा गोड़ान, अमेरा तथा पंडरभट्ठा में चल रहे गौशाला एवं मुंगेली में चल रहे दोनो सरस्वती शिशु मंदिरों जैसे बड़े-बड़े प्रकल्पों को खड़ा करने के उनकी प्रबल इच्छा शक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किये तथा उनके अधूरे प्रकल्प भारत माता मंदिर को सभी के सहयोग से पूर्ण करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश लोढ़ा जी ने भी बाबू जी के स्वप्न को साकार करने हेतु सभी के सहयोग से कार्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर विवेकानंद बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर परिवार एवं गणमान्य नागरिक व भैया/बहन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र श्रीवास्तव जी ने किया।
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


