खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। जिले के लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत घोघरा की रहने वाली ममता पैकरा के लिए यह आयोजन खुशियों की सौगात लेकर आया, जहाँ लंबे समय से लंबित उनके राशन कार्ड का आवेदन न केवल स्वीकार हुआ, बल्कि उन्हें मौके पर ही राशन कार्ड प्रदान कर दिया गया।
बच्चों के बेहतर भविष्य की जगी उम्मीद
ममता ने बताया कि राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें पिछले काफी समय से राशन जुटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके बेहतर पोषण और परवरिश की चिंता उन्हें हमेशा सताती थी। कार्ड प्राप्त होने के बाद अपनी खुशी साझा करते हुए महिला ने कहा, इतने दिनों से राशन कार्ड नहीं होने से मुझे बहुत तकलीफ हो रही थी। सुशासन तिहार वाकई मेरे लिए समाधान लेकर आया है। आज मुझे राशन कार्ड मिल गया है, अब मैं अपने बच्चों का पालन-पोषण अच्छे से कर सकूँगी।
सुशासन तिहार त्वरित निराकरण
ममता ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया। यह त्वरित समाधान शासन-प्रशासन के प्रति आम जन के विश्वास को और मजबूत करता है।
योजना के लिए जताया आभार
योजना का लाभ सीधे और सहज रूप से मिलने पर ममता ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशील पहल के कारण आज उनके जैसे कई गरीब परिवारों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो रही हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


