खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने बड़ा दावा किया है, उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग के 17 गांव में बिजली ही नहीं, वहां के ग्रामीण लालटेन में जिंदगी काट रहे है। आगे उन्होंने लिखा, सरगुजा संभाग के बिहारपुर क्षेत्र में 17 से अधिक ग्राम पंचायत आज भी बिजली विहीन रह कर अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। इन गांवों के बच्चे आज भी लालटेन जला कर पढ़ते हैं, बुज़ुर्ग रौशनी की राह देखते हैं और परिवार अंधेरे के साए में रात काटते हैं।
बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीणों का सड़कों पर उतरना सरकार की असंवेदनशीलता और विफलता का सबसे दर्दनाक प्रमाण है। ऐसे हालात में सरकार अपने 2 साल के “सुशासन” का जश्न आखिर किसके लिए मना रही है? जब नागरिकों से उनका बुनियादी अधिकार छीना जा रहा हो, तब विकास के दावे खोखले और अमानवीय लगते हैं। यह सिर्फ़ बिजली का सवाल नहीं है – यह ग्रामवासियों के सम्मान, सुरक्षा और मानवीय गरिमा का सवाल है।
Trending
- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण को लेकर सियासी हलचल, सांसद-विधायक और महापौर के नाम गायब
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
- ग्रीन पैराडाइज में अनोखे अंदाज में सजा सावन महोत्सव, ‘मिसेज ग्रीन पैराडाइज’ बनीं गीता सिंह
- पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
- रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन


