नई दिल्ली। गर्मियों में जिस तरह लोगों को आम का इंतजार रहता है, उसी तरह कुछ लोगों को लीची का इंतजार रहता है। काफी लोग लीची खाना पसंद करते हैं। रसीली, मीठे स्वाद वाली पानी से भरपूर लीची बेहद ही पौष्टिक फल है। यह मुख्य रूप से गर्मियों का ही फल है, जो मई से जुलाई के महीने में मिलता है। बिहार, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, उत्तराखंड में इसकी अधिक खेती होती है। बिहार में मुजफ्फरपुर में मिलने वाली लीची देशभर में बहुत मशहूर है। जानिए लीची में कौन से पोषक तत्व होते हैं और इसके सेवन से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व- रसीली लीची में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। गर्मियों में आने वाला ये फल सिर्फ तीन महीने ही मिलता है, वह भी बहुत कम मात्रा में। ऐसे में इसका स्वाद एक बार तो जरूर चख लेना चाहिए। लीची में विटामिन सी ,पोटैशियम, कॉपर, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, नेचुरल शर्करा, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि मौजूद होते हैं। लीची में पानी की मात्रा लगभग 82 प्रतिशत होती है।
लिची के सेवन से हार्ट की सेहत भी अच्छी होती है। चूंकि, इसमें पोटैशियम काफी होता है, जो ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करता है। साथ ही ये हेल्दी ब्लड सर्कुलेशन को भी सपोर्ट करता है। ऐसे में आप इन तीन महीने तो लीची खाने का लुत्फ उठा ही सकते हैं।
लिची में विटामिन सी भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। विटामिन सी शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने का काम करता है, जिससे इम्यून सिस्टम कॉमन इंफेक्शन, रोगों से लड़ने काम करती है।
फाइबर से भरपूर लीची पाचन तंत्र को हेल्दी रखती है। डायटरी फाइबर और पानी से फाइबर होने के कारण ये पेट की सेहत के लिए बेहद ही ज्यादा हेल्दी फल है। कब्ज होने पर लीची खाने से फायदा होता है। सुबह पेट अच्छी तरह से साफ होता है।
यदि आपके बाल और त्वचा बहुत डल, बेजान, ड्राई, अनहेल्दी नजर आते हैं तो आप लीची खाएं। इसमें मौजूद विटामिन C कोलेजन बनने में मदद करता है। इससे स्किन हेल्दी और जवां दिखती है। कॉपर जैसे मिनरल्स बालों की वृद्धि को बढ़ावा देते हैं। बालों में चमक आ सकती है। स्कैल्प हेल्दी रहते हैं।
गर्मी में अक्सर शरीर की एनर्जी कम हो जाती है। हमेशा थकान महसूस होता है। आप लीची के सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। लीची में मौजूद बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, कॉपर और नेचुरल ग्लूकोज होने के कारण लीची मेटाबॉलिज़्म को संतुलित रखती है। थकान कम करने में मदद करती है।
एक दिन में कितनी लीची खानी चाहिए- लीची बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। किसी भी चीज को अधिक खाने से फायदे की बजाय नुकसान हो होता है। आप प्रतिदिन लगभग 4 से 8 लीची खाएं। इससे अधिक लीची खाना ठीक नहीं, क्योंकि इसमें नेचुरल ग्लूकोज होता है। साथ ही इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी मीडियम होता है। अधिक सेवन से ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है। मामूली एलर्जी, पेट खराब भी हो सकता है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


