खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हिन्दू कथा वाचकों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कब से हिंदुओं की चिंता करने लगी है। देश में कांग्रेसी मुगलों के पार्टनर हैं। कांग्रेस ने मुगलों की तरह छत्तीसगढ़ को लूटा है, इसलिए कांग्रेस के नेता और अधिकारी जेल में हैं।
वहीं बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने “जी राम जी” को लेकर पंचायतों में ग्रामसभा के आयोजनों को लेकर कहा कि गांधी जी अपने अंतिम समय में “हे राम” बोले थे। कांग्रेस देश में गांधी विरोधी साबित हो गई है। जो लोग राम के नहीं वो गांधी के कैसे होंगे? जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।
दरअसल, एक दिन पूर्व दुर्ग पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि कथा के नाम पर टोटका बताकर लोगों को गुमराह करते हैं। और भाजपा ने ‘हिन्दू खतरे में हैं’ बतलाकर तीन चुनाव जीता है।
भूपेश बघेल के इस बयान का पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने समर्थन करते हुए कहा था कि धर्म गुरु वाकई में बेवकूफ बना रहे हैं, भावनाओं को उकेर रहे हैं। इसमें कोई दो मत नही की जो भी ये कह रहा है, उसके जरिए भारतीय जनता पार्टी को वोट मिल जाए। ये गुमराह कर रहे हैं।
इसके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुगलों ने हिंदुओं के पर कोई कार्रवाई की हो यह इतिहास में नहीं मिलता है। मैं भी इतिहास पढ़ता हूं, लेकिन कहीं ऐसा कोई उल्लेख नहीं मिला। हम भी एक राज परिवार के हैं, मुसलमानों के समय में भी सरगुजा रियासत थी। कितने मुसलमान थे। हमारे यहां हिंदू सुरक्षित थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


