खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम नाग का आज गुरूवार काे एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित सीताराम शिवालय में एक बैठक आहूत की गई थी। बैठक की शुरुवात संघठन के पद्धति के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मनाद एवं विजय महामंत्र के पश्चात शुभम नाग ने कार्यकर्ताओं को अपने उद्बोधन में युवाओं को संगठन से जुड़कर राष्ट्र एवं धर्म सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्हाेने कहा कि बजरंग दल की ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा, संस्कार है, जिस पर बजरंग दल पर कार्य करता है। बजरंग दल हिंदू समाज की अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने विशेष रूप से साप्ताहिक मिलन केंद्र को और मजबूती से करने को कहा क्यों कि साप्ताहिक मिलन हिंदू समाज को संगठित करने का प्रमुख केंद्र है, इससे मठ मन्दिरों की सुरक्षा भी होगी।
प्रांत संयोजक शुभम नाग ने कहा कि बस्तर में हो रहे अवैध कफन दफन के मामले आए दिन देखने को मिलते है ईसाई मिशनरी जानबूझकर गांव का माहौल खराब करने में कार्य करता है, और कई बार कांकेर आमाबेड़ा, नारायणपुर जैसे अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में रहते है। जिससे प्रदेश का छवि धूमिल होती है। बस्तर क्षेत्र माता दंतेश्वरी माता मावली की पवित्र भूमि है, जिसमें भगवान राम ने वनवास काल में अपनी वनवास काल अधिकता समय यही पर काटी बस्तर देवी देवताओं की भूमि है यहां के लोग माटी को अपनी मां मानते है, मां के साथ कोई खिलवाड़ करे बर्दास्त योग्य नहीं है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करना चाहिए मिशनरी अपने हरकतों से बाज आ जाए अन्यथा भोगने के लिए तैयार रहे। बैठक के दौरान संघठन की आगामी कार्य योजना एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर रायपुर में होने वाले बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया।
विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने बस्तर में हो रहे अवैध धर्मांतरण का पुरजोर विरोध करके कहा कि बजरंग दल अब बर्दाश्त करने वाला नहीं है हमारे आदिवासी समाज को गुमराह करना बंद करे। जिला बस्तर शंकर लाल गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को धर्म विरोधी तत्व जैसे लोगों को निपटने के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा।
इस इस बैठक में प्रांत संयोजक शुभम नाग, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला धर्म प्रसार देवेंद्र कश्यप, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, सह संयोजक योगेश रैली, नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, सह संयोजक अजय सिंह, गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप, सह प्रमुख पवन , काशी चालकी, हेमराज कश्यप, एवं नगर के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Trending
- 21 से 25 जुलाई तक रायपुर में होगा श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का पांच दिवसीय प्रवास
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा


