खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सर्वे के माध्यम से डराने और शराब घोटाले में घसीटने के आरोप लगाए हैं। दुर्ग जिले में रविवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शामिल होने के बाद बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे प्रदेश में अमित शाह सर्वे करा रहे हैं। वे डराने की कोशिश कर रहे हैं, हम लोग डरने वाले नहीं हैं।
बघेल ने इससे पहले इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डालकर केंद्रीय गृहमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर बदनाम करने की कोशिशों के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री शाह सर्वे करा रहे हैं। सर्वे एजेंसी की 70 टीमें प्रदेश में जगह-जगह जाकर लोगों से पूछ रही हैं कि क्या भूपेश बघेल को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए? भिलाई में एक टीम के सदस्यों को पकड़ा गया तो इसका राजफाश हुआ। विधि सम्मत कार्रवाई करने की जगह गृहमंत्री सर्वेक्षण करा रहे हैं। पहले महादेव सट्टा एप में अनर्गल आरोप लगाए गए। अब पीएमओ के अधिकारियों के ही सट्टेबाज़ी में होने के चर्चे से शराब घोटाले में घसीटने की कोशिश हो रही है। बघेल ने दुर्ग के शंकर नगर कुर्मी भवन में आयोजित सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार के आने के बाद से हिंदू खतरे में होने का नैरेटिव गढ़ा गया। पहले हिंदू शब्द को केंद्र में रखा गया। डर और लालच की राजनीति से समाज को ध्रुवीकृत किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


