खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है।
बता दें कि मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने किसी विवाद के बाद अपने ही दोस्त शीतल की हत्या कर दी और शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डबरी में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- AIIMS रायपुर के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण को लेकर सियासी हलचल, सांसद-विधायक और महापौर के नाम गायब
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में मछली बीज वितरण कार्यक्रम में की सहभागिता, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
- ग्रीन पैराडाइज में अनोखे अंदाज में सजा सावन महोत्सव, ‘मिसेज ग्रीन पैराडाइज’ बनीं गीता सिंह
- पदोन्नति से अनुकंपा नियुक्ति तक मामलों की जांच की मांग, अंकित गौरहा ने संयुक्त संचालक को सौंपा विस्तृत पत्र
- रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन


