खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। शासन के निर्देशानुसार राज्य के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से किसानों को सुविधा मिल रही है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के साथ ही सुगम एवं पारदर्शी व्यवस्था के चलते किसानों को धान बेचने में आसानी हो रही है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध खरीदी प्रक्रिया के चलते किसानों को न तो अब इंतजार करना पड़ रहा है न ही धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है।
सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत किशुनपुर निवासी कृषक रामाधीन सिंह ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनकी फसल अच्छी हुई है। उनके पिता शिवचरण सिंह के नाम से कुल 86.40 क्विंटल धान बेचा है। टोकन अनुसार जब वे नमनाकला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे, तो वहां प्रवेश के साथ ही गेट पास जारी किया गया। नमी परीक्षण उपरांत तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया। पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय में पूर्ण हुई।
किसान रामाधीन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को प्रति क्विंटल धान का 3100 रुपये मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों एवं सब्जी उत्पादन में कर रहे हैं। सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


