नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में कई तरह के मौसमी फल मिलते हैं, जिसमें पानी से भरपूर फल तरबूज खूब लोग खाना पसंद करते हैं। तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए इसे खाने की सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं। दरअसल, पानी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है, ऐसे में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, साथ ही कई अन्य फायदे भी बॉडी को होते हैं। अब तो शोध में भी ये बात साबित हो चुका है कि तरबूज एक बेहद ही पौष्टिक और हेल्दी फल है। एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि तरबूज (Watermelon) बेहतर सेहत के लिए एक छिपा हुआ खजाना हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लोग हर दिन तरबूज खाते हैं, उनके आहार में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिंस, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में शामिल होते हैं। वे एक्स्ट्रा शुगर और सैचुरेटेड फैट का सेवन भी कम करते हैं।
तरबूज से संबंधित ये स्टडी क्या कहती है?
गर्मियों में राहत देने वाला तरबूज केवल शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन ही नहीं देता, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर है। हाल के शोध बताते हैं कि नियमित रूप से तरबूज खाने वाले लोगों का खानपान अधिक संतुलित और पौष्टिक होता है। इसके अलावा, यह हृदय और रक्त वाहिकाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है।
तरबूज पौष्टिक आहार को बढ़ावा देता है
शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में पाया है कि जो लोग नियमित रूप से तरबूज का सेवन करते हैं, उनके आहार में जरूरी पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन A, विटामिन C और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं। साथ ही, ऐसे लोग अतिरिक्त चीनी और संतृप्त वसा का कम सेवन करते हैं, जिससे उनका खानपान अधिक हेल्दी माना जाता है।
शोध में सामने आए पॉजिटिव रिजल्ट
अमेरिका के नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे (NHANES) के आंकड़ों के विश्लेषण में यह पाया गया कि तरबूज खाने वाले बच्चों और वयस्कों की डाइट क्वालिटी बेहतर थी। 2022 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग रोजाना आवश्यक मात्रा में फल नहीं खाते। ऐसे में तरबूज एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है।
तरबूज हार्ट के लिए भी है फायदेमंद
लुइज़ियाना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक क्लिनिकल ट्रायल के जांच में ये पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या तरबूज का जूस रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है? इसके लिए 18 स्वस्थ युवाओं को दो सप्ताह तक रोजाना तरबूज का जूस पीने को दिया गया। रिजल्ट में पाया गया कि इससे रक्त वाहिकाओं के कामकाज को बनाए रखने में काफी हद तक सहायता मिली। इतना ही नहीं, हृदय गति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण संकेतकों में भी सुधार देखा गया।
तरबूज में मौजूद प्राकृतिक यौगिकों का असर
तरबूज में पाए जाने वाले L-citrulline और L-arginine नामक नेचुरल कम्पाउंड शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करते हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को फैलाने और रक्त संचार को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि तरबूज को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जा रहा है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है तरबूज
तरबूज लाइकोपीन का अच्छा स्रोत है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को घटाने में मदद कर सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि लाल रंग वाले तरबूजों में लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है।
कम कैलोरी और ज्यादा हाइड्रेशन
तरबूज में कैलोरी कम होती है, लेकिन पानी की मात्रा अधिक होने के कारण ये शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है। इसमें लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। एक्सपर्ट के अनुसार, दो कप तरबूज में 80 कैलोरी होती है। यह विटामिन C और विटामिन B6 का भी अच्छा स्रोत है। ऐसे में यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी हेल्दी विकल्प माना जाता है।
डेली डाइट में करें शामिल
तरबूज का सेवन आप हर दिन कर सकते हैं। इसे आप काटकर खा सकते हैं। जूस बनाकर पी सकते हैं। साथ ही स्मूदी, फ्रूट सलाद में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मियों में यह स्वाद, ताजगी और पोषण तीनों का बेहतरीन मेल साबित होता है।
Trending
- IFS अधिकारी विवेक आचार्य बने राज्य वन विकास निगम के नए कार्यकारी संचालक
- छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया कैंपेन करेंगे कोऑर्डिनेट
- सुकमा के पोलमपल्ली पोटाकेबिन में भोजन-पानी के संदिग्ध दूषण से 47 छात्राएं बीमार: 23 अस्पताल में भर्ती, 1 की हालत गंभीर
- कांकेर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: मोरखण्डी के जंगलों से नक्सल डंप ध्वस्त, 3.5 किग्रा दुर्लभ पैंगोलिन शल्क और सामग्री बरामद
- बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू: सिटी कोतवाली क्षेत्र में 4 से अधिक लोगों के जुटने और हथियारों पर सख्त पाबंदी
- रायपुर में दर्दनाक हादसा: विधानसभा थाने का वाटर कूलर बना ‘डेथ ट्रैप’, पानी पीने गए 32 वर्षीय युवक की मौत; बचाने दौड़ा आरक्षक भी झुलसा
- बिलासपुर संभाग में पहली डिजिटल शुरुआत: मुंगेली के थानों में ई-मालखाना सिस्टम लागू, बारकोड से होगी केस प्रॉपर्टी की ट्रैकिंग
- नेपाल आपदा में फंसीं बिलासपुर की मंजू रॉय चौधरी: राहत व समन्वय प्रयासों के बीच मिली लोकेशन की ताजा अपडेट


