Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    May 23, 2026

    हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत

    May 23, 2026

    16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
    • हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत
    • 16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त
    • सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश
    • जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन हंट” से सुलझा करही गोलीकांड, 3 राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचे गए हत्यारे
    • बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल
    • राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए निर्माण में लेत-लतीफी पर PWD सचिव सख्त, जिम्मेदार एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : मंत्री ओ.पी. चौधरी
    छत्तीसगढ़

    शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 20, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    वित्त मंत्री ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    सामुदायिक भवन, बाल उद्यान और नाली निर्माण से बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नगर पालिक निगम रायगढ़ क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि रायगढ़ शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में अधोसंरचना विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुविधाओं और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
    साहू समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण
    वित्त मंत्री चौधरी ने नगर निगम के वार्ड क्रमांक 28 में विधायक निधि से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित साहू समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। ऐसे भवन समाज के लोगों को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराते हैं और सामाजिक समन्वय को मजबूत करते हैं।
    इस अवसर पर चौधरी ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहू समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    श्रीराम कॉलोनी में बाल उद्यान का जीर्णोद्धार
    वार्ड क्रमांक 21, श्रीराम कॉलोनी में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से लगभग 46 लाख रुपये की लागत से बाल उद्यान जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत लैंडस्केपिंग, पौधरोपण, मुख्य द्वार, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, बच्चों के खेल उपकरण, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
    वित्त मंत्री ने कहा कि इस उद्यान के विकसित होने से बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा तथा शहर के हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी।
    नाली निर्माण से सुदृढ़ होगी जल निकासी व्यवस्था
    रायगढ़ स्टेडियम के पीछे से श्रीराम कॉलोनी मोड़ तक लगभग 37.88 लाख रुपये की लागत से 580 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इस निर्माण से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा और बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं में कमी आएगी।
    चौधरी ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।
    रायगढ़ में तेजी से आगे बढ़ रहे विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य
    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में सड़क, पुल, केलो नदी तट विकास, तालाब सौंदर्यीकरण, उद्यान निर्माण और ऑक्सीजन जोन जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। इतवारी बाजार क्षेत्र को ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिलेगा।
    उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन नालंदा परिसर युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का आधुनिक अध्ययन केंद्र बनेगा, जहां पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष और मार्गदर्शन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
    बिजली बिल समाधान एवं सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी
    कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में राहत मिल रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की।
    उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही सब्सिडी की जानकारी भी दी और नागरिकों से योजना से जुड़ने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, जनप्रतिनिधिगण, समाज के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    May 23, 2026

    हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत

    May 23, 2026

    16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त

    May 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,142

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,348

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,295

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,224
    Don't Miss
    रायपुर

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    By Khabar WorldMay 23, 20264

    *रेलवे ओवरब्रिज, आईटी बिल्डिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा* KWNS…

    हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत

    May 23, 2026

    16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त

    May 23, 2026

    सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश

    May 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    May 23, 2026

    हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत

    May 23, 2026

    16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त

    May 23, 2026

    सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश

    May 23, 2026

    जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन हंट” से सुलझा करही गोलीकांड, 3 राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचे गए हत्यारे

    May 23, 2026

    बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल

    May 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.