नई दिल्ली। वरुण चक्रवर्ती फाइनल मैच में खेलेंगे या नहीं, यह बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे। इन आंकड़ों की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। इसी कारण उन्हें फाइनल मैच में ना खिलाने की मांग ने जोर पकड़ा है। मगर चक्रवर्ती अंतिम-11 में शामिल होंगे या नहीं, इस पर ताजा अपडेट क्या है।
फाइनल मैच से पूर्व हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं। इस पर उनका कहना था कि मैनेजमेंट चक्रवर्ती की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है और टीम को उनपर पूरा भरोसा है। सूर्या का ये बयान संकेत कर रहा था कि चक्रवर्ती फाइनल मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
इसी बीच एक ताजा अपडेट सामने आया है। आमतौर पर जब भी ट्रेनिंग सेशन होता है, तब वरुण चक्रवर्ती अभ्यास के लिए मैदान पर आने वाले सबसे पहले खिलाड़ियों में से एक होते हैं। मगर जब फाइनल मैच से पूर्व अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया अभ्यास करने आई तो वरुण चक्रवर्ती पीछे खड़े रहे और बाकी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे।
एक और चौंकाने वाली बात ये रही कि कुलदीप यादव उन सबसे पहले खिलाड़ियों में से एक रहे, जो नेट्स में जल्दी अभ्यास करने आए थे। इससे कहीं ना कहीं संकेत मिले हैं कि कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।
वरुण चक्रवर्ती पिछले मैचों में बहुत महंगे साबित हुए हैं। वर्ल्ड कप के पिछले 4 मैचों में कुल 186 रन लुटा चुके हैं। उससे पूर्व वर्ल्ड कप के पहले 4 मैचों में उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट लिए थे। बता दें कि चक्रवर्ती अब तक टूर्नामेंट में 13 विकेट ले चुके हैं और अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


