खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरातालाब इलाके में मिनी मरीन ड्राइव चौपाटी के पास एक कॉम्प्लेक्स में कथित मतांतरण गतिविधियों के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ऊपर कैफे का बोर्ड लगा था, जबकि नीचे स्थित हॉल को किराए पर लेकर सभा आयोजित की जा रही थी। हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के बाद पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, हीरापुर निवासी योगेश बरिहा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप है कि सैफिन मसीह, अमीन क्रिश्चियन, श्रीकांत मनहर और उदय प्रसाद सहित अन्य लोग गैर-क्रिश्चियन समुदाय के लोगों को नौकरी, शिक्षा, इलाज और आर्थिक सहायता का प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।
साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता समेत कुछ लोग कटोरातालाब स्थित उक्त हॉल पहुंचे, जहां सभा चल रही थी। विरोध करने पर कथित रूप से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।
पुलिस ने नामजद आरोपियों में से सैफिन मसीह, अमीन क्रिश्चियन, श्रीकांत मनहर और उदय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। बलौदाबाजार निवासी जैकब दास, जिसने हॉल किराए पर लिया था, उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि हॉल मालिक को नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी और जांच के दौरान अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


