KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर में स्थित अशोका रतन बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से कूदकर बीटेक के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान गौरव जायसवाल के रूप में हुई है, जो भिलाई में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और रायपुर के शंकर नगर स्थित अशोका रतन में रह रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से किसी व्यक्तिगत कारणों से मानसिक तनाव में था। इसी बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
Trending
- सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुँची सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी चौपाल में पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान
- CM विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
- बीजापुर कलेक्टर ने जन चौपाल में जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, युवाओं संग खेला क्रिकेट
- भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- सुशासन तिहार में जनकल्याण का उत्सव
- प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: सोनमणि बोरा
- कच्चे मकान के दर्द से मिला छुटकारा: प्रधानमंत्री आवास योजना बनी अनीता के परिवार का नया आशियाना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


