मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इस दिन राम नवमी मनाई जाती है। ये चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। आमतौर पर पंचांग भेद के कारण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाती है लेकिन साल 2026 में सालों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि राम नवमी भी दो दिन मनाई जाएगी।
राम नवमी 2026 डेट
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की 26 मार्च 2026 को सुबह 11.38 से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10.06 मिनट तक रहेगी।
26 मार्च 2026 – इस दिन नवमी तिथि सुबह 11.38 से शुरू होकर पूरे दिन रहेगी। श्रीराम की पूजा का मुहूर्त सुबह 11.13 से दोपहर 1.41 तक है।
राम नवमी पूजा अनुष्ठान आदि करने के लिए मध्याह्न का समय सर्वाधिक शुभ होता है। ग्रंथों के अनुसार मध्याह्न के मध्य का समय श्री राम जी के जन्म के क्षण को दर्शाता है तथा मन्दिरों में इस क्षण को भगवान श्री राम के जन्म काल के रूप में मनाया जाता हैं। श्रीराम का जन्म दोपहर 12 हुआ था इसलिए इस दिन पूजा करना श्रेष्ठ होगा। राम नवमी मध्याह्न का क्षण – दोपहर 12:27
27 मार्च 2026 – वहीं उदयातिथि के अनुसार वैष्णव संप्रदाय के लोग राम नवमी इस दिन मनाएंगे। इस दिन राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 तक है।
कैसे करें राम नवमी व्रत
राम नवमी के समय आठ प्रहर उपवास करने का सुझाव दिया जाता है। जिसका अर्थ है कि, भक्तों को सूर्योदय से सूर्योदय तक व्रत पालन करना चाहिएं। राम नवमी का व्रत तीन अलग अलग प्रकार से किया जाता है
नैमित्तिक – जिसे बिना किसी कारण के किया जाता है।
नित्य – जिसे जीवन पर्यन्त बिना किसी कामना एवं इच्छा के किया जाता है।
काम्य – जिसे किसी विशेष मनोरथ की पूर्ती हेतु किया जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


