खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। 16 दिसंबर को आबकारी विभाग ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 180 बल्क लीटर मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी व्हिस्की जब्त की। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 5.20 लाख रुपए है। यह कार्रवाई आबकारी जांच चौकी बोरतलाब में की गई। वहीं, एक दूसरी कार्रवाई में 4 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब भी पकड़ाया है। दोनों मामलों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आबकारी उप निरीक्षक अनिल सिंह और राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में टीम ने सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (MP 09 BC-3962) से 20 पेटियों में रखी 1000 पाव गोवा व्हिस्की बरामद की। यह शराब ‘केवल मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध’ लेबल के साथ अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
ये आरोपी गिरफ्तार
1. सतीश बनोठे (33 वर्ष) निवासी मोहाटोला, गोंदिया, महाराष्ट्र
2. सरोज बनोठे (34 वर्ष) निवासी बोथली, बालाघाट, मध्य प्रदेश
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


