खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर पहुंच गई है।झारखंड से रायपुर तक ट्रांजिट रिमांड के दौरान दोनों राज्यों के करीब 15 अधिकारी सुरक्षा में तैनात रहे। 23 दिसंबर की रात करीब 10 बजे झारखंड से रवाना हुई पुलिस टीम लगभग 14 घंटे बाद रायपुर पहुंची। फिलहाल गैंगस्टर मयंक सिंह से ACCU क्राइम ब्रांच कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। कुछ ही देर में उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि जुलाई 2024 में रायपुर के कोयला और कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रहलाद राय और PRA ग्रुप के संचालक के कार्यालय पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें बाइक सवार आरोपी द्वारा दो राउंड फायरिंग करते हुए देखा गया था। एक गोली हवा में और दूसरी कार पर चलाई गई थी। पुलिस जांच में इस फायरिंग के पीछे मयंक सिंह का नाम सामने आया था और उसे इस मामले का मुख्य आरोपी बताया गया है। कोर्ट ने मयंक सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। जिसके बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रायपुर पहुंची है।
16 जून 2024 को छत्तीसगढ़ और झारखंड के कोल व कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को निशाना बनाने आए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मयंक सिंह ने छत्तीसगढ़ की मीडिया को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा था। ई-मेल में उसने गिरफ्तारी को साजिश बताया और रंगदारी मांगने से इनकार करते हुए ‘ईगो हर्ट’ होने की बात कही थी। साथ ही कारोबारियों के परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई थी। इस ई-मेल के बाद रायपुर एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


