खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला पंचायत धरमपुरा के पास अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो ने इलाजे के दौरान दम तोड़ दिया।
जरहागांव थाना प्रभारी शोभा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना 13 अप्रैल की है, जिसमें एक युवक भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर की मौत आज उपचार के दौरान हुई।
घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि निर्माणाधीन टोल नाके के पास सड़क के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ।
परिजनों ने सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।
परिजनों का यह भी कहना है कि इस एनएच के निर्माण कार्य की धीमी गति और अधूरी सड़क पहले से ही जानलेवा बनी हुई थी, अब निर्माण के बाद उभर रहे गड्ढे मौत का दरवाजा बनते जा रहे हैं। एक तरफ टोल प्लाजा का काम तेजी से किया जा रहा है,जिससे टोल टैक्स लिया जा सके l वहीं दूसरी ओर सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस हादसे से जुड़े विवेचना में जुट गई है , लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर जिम्मेदारों की लापरवाही और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


