खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। माओवादी संगठन के वरिष्ठ नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य गणपति को नेपाल में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। गणपति को माओवादी संगठन का प्रमुख रणनीतिकार और ब्रेन माना जाता रहा है। वर्ष 2004 से 2018 तक वे सेंट्रल कमेटी के महासचिव पद पर रहे। बताया जाता है कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते गणपति ने वर्ष 2018 में महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद संगठन की कमान नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को सौंपी गई थी।
गणपति करीब चार दशक तक अंडरग्राउंड रहकर माओवादी गतिविधियों का संचालन करते रहे। संगठन के भीतर उन्हें वैचारिक और रणनीतिक रूप से बेहद प्रभावशाली नेता माना जाता रहा है।इधर बस्तर क्षेत्र से भी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के 15 नक्सली आत्मसमर्पण करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी डीवीसीएम स्तर के सदस्य हैं और अपने साथ हथियार लेकर पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को एक-दो दिन के भीतर पुलिस मीडिया के सामने पेश कर सकती है। इसे बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


