चैत्र महीने में चैत्र नवरात्रि और चैती छठ का पर्व एक ही समय मनाया जाता है। चैती छठ पर्व के दौरान मां दुर्गा की छठी विभूति माता कात्यायनी की भी पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की पूजा का विधान है।
बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में षष्ठी देवी को स्थानीय भाषा में छठी मैया कहा जाता है। इनकी पूजा का उल्लेख ब्रह्मवैवर्त पुराण में भी किया गया है।
कौन हैं छठी मैया- छठ देवी को सूर्य की 7 किरणों में एक माना जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु के माथे पर तिलक स्थान में जो योगमाया है, वही छठी देवी हैं। इन्हीं योगमाया का जन्म श्रीकृष्ण के जन्म से पहले यशोदा के घर पर हुआ था।
छठ पूजा छठी मैया के साथ ही सूर्य देव की उपासना का भी महापर्व है। पुराणों के अनुसार, देवी कात्यायनी सूर्य की किरणों में वास करती हैं। इनके तेज से ही सूर्य का प्रकाश है। कहा जाता है कि, सूर्य देव देवी कात्यायनी की ऊंगली में घूम रहे कालचक्र में हैं।
बात करें मां कात्यायनी और छठी मैया के संबंध की तो, इन देवी का संबंध पालन-पोषण से जुड़ा है। इसलिए मां कात्यायनी और षष्ठी देवी की पूजा कर भक्त देवी से संतान के अभय की विनती करते हैं।
षष्ठी देवी ही वह माता हैं, जो हमारे संतान की रक्षा और पालन-पोषण करती हैं। इन्हें हम छठी मैया, छठ देवी, देवी कात्यायनी, योगमाया जैसे नाम से जानते हैं।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


