खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव नगर निगम में महापौर मधुसुदन यादव ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। उन्होने वर्ष 2026-27 के लिए 643 करोड़ 64 लाख 71 हजार रुपये का अनुमानित बजट पेश किया, जिसमें 15 लाख रुपये लाभ का बजट सदन में पेश हुआ है।
राजनांदगांव नगर निगम में बजट बैठक की शुरुआत हंगामेदार रही। महापौर मधुसूदन यादव ने अपना बजट अभिभाषण पढ़ते हुए शहर विकास को लेकर वर्ष 2026 -27 का बजट पेश किया। महापौर के द्वारा 15 लाख रुपए लाभ का बजट पेश करने के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा कि पिछले साल इन्होंने 22 लाख रुपए घाटे का बजट लाया था, एक साल में नगर निगम को कितना फायदा हो गया यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि यहां कर्मचारियों को 6 -6 माह से पेमेंट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पिछला बजट पर ही काम नहीं हुआ है, और इस बजट में भी सब गोलमाल नजर आ रहा है ।
बजट को लेकर महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि विकसित शहर बनाने की दृष्टिकोण से हमने एक कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर के बीच तीन पानी टंकियों का निर्माण होगा, जिसमें चिखली से गौरीनगर के बीच, गोकुल नगर और सबसे ज्यादा पानी की समस्या से ग्रस्त वार्ड नया ढाबा क्षेत्र में टंकी निर्माण को बजट में शामिल किया गया है।
महापौर के द्वारा पेश किए गए बजट में पेयजल व्यवस्था, जल संयंत्र गृह मरम्मत, मिनरल वाटर बॉटलिंग प्लांट, पाइपलाइन विस्तार, कुओं और तालाबों का संरक्षण, रानी सागर एवं बूढ़ा सागर सौंदर्यीकरण, उद्यान, शिक्षा, क्रिकेटर टर्फ, चौराहों का सौंदर्यीकरण, सड़क सौंदर्यीकरण, प्रतिमा स्थापना, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक चार्जिंग सेंटर, महिला प्रसाधन, मस्ती के पाठशाला सहित उन्य प्रावधान किया गया है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


