खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है।
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम लोहर्सी निवासी चंद्रिका बाई साहू भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरो पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। महतारी वंदन योजना के तहत अब उन्हें हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इस राशि से वे अपने दैनिक खर्चों के साथ-साथ बच्चों की छोटी-मोटी जरूरतें भी आसानी से पूरी कर पा रही हैं। इससे उनके जीवन में आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
चंद्रिका बाई बताती हैं कि वे अपने छोटे से खेत में बाड़ी लगाकर सब्जियां उगाती हैं और समय-समय पर मजदूरी कर परिवार की आय बढ़ाने में भी सहयोग करती हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए सहारा बन गई है, जिससे घर की जरूरतों को पूरा करना पहले से आसान हो गया है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और परिवार के निर्णयों में भी उनकी भागीदारी बढ़ रही है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


