नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अगले महीने भारत में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड ‘ए’ के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज जेडन लेनोक्स को पहली बार ब्लैक कैप्स टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल जैसे अनुभवी व्हाइट-बॉल विशेषज्ञों के साथ लेनोक्स और क्रिस्टियन क्लार्क जैसे युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। बोर्ड आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए सही टीम की तलाश में जुटा है।
लेनोक्स को वनडे टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ क्रिस्टियन क्लार्क, आदि अशोक, जोश क्लार्कसन, निक केली और माइकल रे भी टीम में हैं। काइल जैमीसन और मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड के लिए फिर से खेलते नजर आएंगे। जैमीसन ने वनडे के साथ टी20 टीम में वापसी की है। वहीं, सेंटनर को सिर्फ टी20 टीम में शामिल किया गया है।
ब्रेसवेल को सौंपी गई कमान
सेंटनर की गैरमौजूदगी में माइकल ब्रेसवेल वनडे सीरीज के दौरान टीम की कमान संभालेंगे, उनके साथ डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल, विल यंग और हेनरी निकोल्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी होंगे।
विलियमसन हुए बाहर
टेस्ट कप्तान टॉम लैथम और फ्रंट-लाइन सीम गेंदबाज मैट हेनरी को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है। वहीं, केन विलियमसन एसए20 लीग में अपनी प्रतिबद्धता के कारण वनडे टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मिच हे वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग करेंगे, जबकि डेवोन कॉन्वे टी20 सीरीज में यह जिम्मा संभालेंगे। जैकब डफी और रचिन रवींद्र वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। सेंटनर के साथ, चैपमैन और हेनरी चोट से उबरने के बाद टी20 टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 11-18 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगी। इसके बाद 21-31 जनवरी के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा।
न्यूजीलैंड की ODI टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, जैक फॉक्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।
न्यूजीलैंड की T20 टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबी।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


