ई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बाद ओमान ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। ओमान की कप्तानी भारतीय मूल के खिलाड़ी जतिंदर सिंह कर रहे होंगे, वहीं विनायक शुक्ला को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। ये चौथी बार होगा जब ओमान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही होगी। वर्ल्ड कप में ओमान को ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप B में रखा गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान अपना पहला मैच 9 फरवरी को श्रीलंका के साथ खेलेगा। बताते चलें कि विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी-8 मार्च तक कुल 8 मैदानों पर खेला जाएगा।
20 टीमों वाले इस विश्व कप टूर्नामेंट में प्रत्येक ग्रुप से केवल दो-दो टीम ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। वहीं सुपर-8 चरण की आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इनमें टॉप-2 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएंगी। विश्व कप का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। उससे पहले भारत और इंग्लैंड भी अपना-अपना टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित कर चुके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए ओमान का स्क्वाड: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (उपकप्तान), मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करन सोनावाले, शाह फैजल, नदीम खान, सुफियां महमूद, जे ओडेड्रा, शफीक जन, आशीष ओडेदारा, जीतेन रामानंदी, हसनैन अली शाह
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


