खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में शुक्रवार देर रात जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के निवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की गई है। हालांकि छापेमारी के पीछे के कारणों को लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है। दिल्ली और रायपुर से पहुंचे अधिकारियों ने दो अलग-अलग वाहनों में आकर यह कार्रवाई की, जो रात करीब 11 बजे शुरू होकर एक बजे तक चली। छापे की कार्रवाई की गोपनीयता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना नहीं थी। टीम ने पूरी जांच चुपचाप पूरी की और निर्धारित समय के भीतर लौट गई।
मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी टीम ने माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के भानुप्रतापपुर के बाजार पारा स्थित निवास और दल्लीराजहरा रोड स्थित कार्यालय को एक साथ खंगाला। छापेमारी के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों, कंप्यूटर रिकार्ड और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस की गहन जांच की गई। बताया जा रहा है कि जांच के बाद टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ प्रिंटर सहित अन्य उपकरण भी अपने साथ ले गई है। अरविंद साहू क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े माइंस ठेकेदार हैं और नीको जायसवाल ग्रुप की खदानों में ठेका कार्य से जुड़े हुए हैं।
Trending
- बीजापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 62 चालकों पर गिरी गाज, ₹27,200 का जुर्माना वसूला
- जगदलपुर में आतंक का पर्याय बना नकाबपोश लुटेरा गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा; युवती को 100 मीटर घसीटने का वीडियो आया था सामने
- नक्सल अभियन से बरामद 14 लाख 89 हजार के लिए दावा या आपत्ति आमंत्रित
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ‘बगिया’ की त्वरित कार्रवाई: आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के आश्रित को मिली ₹4 लाख की तात्कालिक राहत
- वीबी-जी राम-जी योजना: ग्रामीणों को रोजगार, जल संरक्षण बना समृद्ध आजीविका का आधार
- नैनो डीएपी ने बढ़ाया किसान का विश्वास : कम मात्रा में मिला बेहतर पोषण
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ रामबती का सपना
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की


