खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर नगर में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आदित्य क्रिकेट अकादमी का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अकादमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में ड्यूस बॉल क्रिकेट को पुनर्जीवित करना, युवा खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण देना तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का विकास करना है।
अकादमी विशेष रूप से अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 आयु वर्ग के बच्चों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि कम उम्र से ही खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सही दिशा में प्रशिक्षित किया जा सके। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि अकादमी का उद्घाटन दिवंगत अखिल सिंह राठौर के विजन को समर्पित है। स्व. राठौर का सपना था कि भानुप्रतापपुर में ऐसी क्रिकेट एकेडमी स्थापित हो, जहां बच्चों को वास्तविक क्रिकेट का प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने लगभग 35 वर्षों तक खिलाड़ियों को मैदान से जोड़े रखा और अंतर्राज्यीय क्रिकेट आयोजनों का सफल नेतृत्व किया। श्री मारुति क्रिकेट क्लब के माध्यम से उनके मार्गदर्शन में अनेक खेल गतिविधिया संचालित की गई थी।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


