खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर अंर्तगत ग्रामीण अंचलों में बुधवार काे दरभा ब्लाक में सड़क,स्लैब कलवर्ट, शाला भवन, व्यवसायिक परिसर, साइकिल स्टैंड व अन्य विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 1 करोड़ 81 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस व्यापक अभियान में विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक में छिंदबहार में सड़क संपर्क और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है ।
दरभा ब्लाक के छिंदबहार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला छिंदबहार तक 750 मीटर सी सी सडक निर्माण कार्य लागत 49 लाख 07 हजार रुपए एवं मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी केंद्र तक सीसी सडक 700 मीटर निर्माण कार्य लागत 45 लाख 48 हजार रुपए, ग्राम केशापुर में स्लैब कलवर्ट निर्माण लागत 16.40 लाख रुपए,नेगानार में गिरलाभाटा पारा में स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य लागत 08.20 लाख रुपए, छिंदबहार में स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य लागत 8.20 लाख रुपए,सेड़वा में व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य लागत 08.92 लाख भूमिपूजन,चिगंपाल अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य 06.92 लाख लोकार्पण,मावलीपदर व छिंदगूर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 13 लाख का भूमिपूजन , एवं चिंगपाल हिंगलाज माता गुड़ी निर्माण कार्य लोकार्पण लागत 5 लाख ,चिंगपाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य का लोकार्पण लागत 10 लाख, दरभा में साइकिल स्टैंड निर्माण लोकार्पण कार्य लागत 10 लाख रुपए कुल लागत 1 करोड़ 81 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर के सुदूर वनांचलों को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आज जिन सड़कों और स्लैब कल्वर्ट, की आधार शिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। मावलीपदर ,छिंदबहार जैसे क्षेत्रों में सड़कें बनने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी । हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंचविहीन न रहे। उन्हाेने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा, विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। वहीं, सरस्वती साइकिल योजना के तहत दी जा रही साइकिलें हमारी बेटियों की शिक्षा की राह को आसान बनाएंगी ।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, जनपद सदस्य कमलू राम कवासी,मानकदई, संरपंच सोनाधर,जयराम,लिबरुराम, संतोष बधेल,लखींधर बधेल,गागराराम नाग, धरमू मंडावी,अनंतराम कश्यप, फूलसिंह सेठिया, एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सीईओ विपिन दुबे,जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बधेल,बीईओ जगदीश पात्र,डीएमसी अशोक पांडे,व अन्य उपस्थित थे।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल


