खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। बोर्ड परीक्षा के दौरान एग्जाम हॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल (SAGES) परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही और अनियमितता पाए जाने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षक समेत कुल 5 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दरअसल, महासमुंद जिले के परीक्षा केंद्र क्रमांक 171031 (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, भंवरपुर) में बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा और जांच में गंभीर चूक हुई थी। नियमों को ताक पर रखकर एक छात्रा परीक्षा कक्ष के भीतर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (डिजिटल कैमरा) लेकर प्रवेश कर गई। छात्रा ने न केवल कैमरा अंदर ले जाकर परीक्षा की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि काफी धूमिल हुई है।
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) महासमुंद की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती थी। उनकी भूमिका को संदिग्ध मानते हुए संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत इसे गंभीर कदाचार माना है।
निलंबित होने वाले कर्मचारी
1. गंगा प्रसाद पटेल – व्याख्याता (केंद्र अध्यक्ष)
2. अनिरूद्ध भोई – व्याख्याता (सहायक केंद्र अध्यक्ष)
3. दिनेश कुमार दास – व्याख्याता (सहायक केंद्र अध्यक्ष)
4. दुर्गाप्रसाद पटेल – सहायक शिक्षक एल.बी. (पर्यवेक्षक)
5. विजिया बुड़ेक – नियमित भृत्य
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


