नई दिल्ली। बॉबी देओल अपकमिंग फिल्म में अनुराग कश्यप के साथ नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म बंदर 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टल गई। मेकर्स ने नई डेट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है।
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके मुताबिक यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपने अनोखे टाइटल, दमदार टीम और शानदार स्टारकास्ट की वजह से ‘बंदर’ पहले से ही चर्चा में थी, लेकिन अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
बॉबी देओल की इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन की कमान अनुराग कश्यप संभाल रहे हैं। अनुराग कश्यप, जो अपनी बोल्ड, रॉ और सामाजिक परतों से भरी कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी कल्ट फिल्मों के जरिए अनुराग कश्यप पहले ही यह साबित कर चुके हैं कि वह पारंपरिक सिनेमा से हटकर दर्शकों को गहराई और तीखेपन से भरा अनुभव दे सकते हैं।
ऐसे में ‘बंदर’ से भी कुछ अलग, साहसी और प्रभावशाली सिनेमा की उम्मीद की जा रही है। फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं बॉबी देओल, जो पिछले कुछ वर्षों में अपने करियर के नए और दमदार दौर से गुजर रहे हैं।
लगातार अलग-अलग और प्रभावशाली भूमिकाओं के जरिए बॉबी ने खुद को फिर से एक गंभीर अभिनेता के रूप में स्थापित किया है। ‘बंदर’ में उनका किरदार एक बार फिर उनके अभिनय के नए आयाम सामने ला सकता है।
फिल्म के लेखन की जिम्मेदारी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी जैसे प्रतिभाशाली नामों के पास है। यह वही रचनात्मक जोड़ी है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही है। उनकी लेखनी अक्सर समाज के जटिल पहलुओं, गहरे किरदारों और सशक्त नैरेटिव के लिए सराही जाती है।
प्रोडक्शन की कमान निखिल द्विवेदी के हाथों में है, जबकि ज़ी स्टूडियोज इस बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहा है। स्टारकास्ट भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आजाद और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मजबूत निर्देशन, बेहतरीन लेखन और शानदार कलाकारों से सजी स्टारकास्ट के साथ ‘बंदर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 2026 की सबसे रोमांचक सिनेमाई पेशकशों में से एक बनती दिख रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल


