नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपने थर्ड वीक को एंजॉय कर रह है। इस फिल्म ने घरेलू बाज़ार में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्वाइड इस फिल्म ने 1600 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए हैं। हालांकि, तीसरे वीकेंड में बढ़त का फ़ायदा उठाने के बाद तीसरे सोमवार, 6 अप्रैल, 2024 को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई। चलिए यहां जानते हैं 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को इस फिल्म ने दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19
19 मार्च, 2026 को रिलीज़ हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सैकनिल्क के मुताबिक अपने तीसरे सोमवार, 6 अप्रैल, 2026 को भारत में 10 करोड़ रुपये कमाए हैं। ये 18वें दिन के 28.75 करोड़ के कलेक्शन के मुकाबले 65 परसेंट से ज़्यादा कम है। इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ का भारत में नेट कलेक्शन 1023.77 करोड़ हो गया है। जबकि इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1225.72 करोड़ हुआ है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, विदेशों से इसने 397 करोड़ कमाए हैं। इसकी के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1622.72 करोड़ रुपये हो गया है।
‘धुरंधर 2’ अब वर्ल्डवाइड पुष्पा 2 को मात देने से कितना दूर?
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ आमिर खान की ‘दंगल’ के बाद 1600 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। वहीं ये दुनिया भर में चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी हैय इस स्पाई एक्शन थ्रिलर सीक्वल को ‘पुष्पा 2’ को मात देने और ऑफिशियली टॉप 3 में आने के लिए 163.46 करोड़ की ग्रॉस कमाई करनी होगी। उसके बाद, यह प्रभास की बाहुबली 2 के साथ रेस करेगी।
वर्ल्डवाइड हाईएस्ट टॉप 10 इंडियन फिल्में ये हैं
दंगल: 2059.04 करोड़
बाहुबली 2: 1800 करोड़
पुष्पा 2: 1785.84 करोड़
धुरंधर 2: 1622.38 करोड़ (19 दिन)
धुरंधर: 1354.84 करोड़
आरआरआर: 1275.51 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2: 1230 करोड़
जवान: 1163.82 करोड़
पठान: 1069.85 करोड़
कल्कि 2898 AD: 1054.67 करोड़
धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर: द रिवेंज को आदित्य धर ने लोकेश धर और ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के तहत लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल जैसे कई दमदार कलाकार हैं।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


