नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की सीक्वल फिल्म ‘धुरंधर 2’ राज कर रही है। इस फिल्म के साथ ही 19 मार्च को एक और साउथ की मामूली बजट में बनी फिल्म ‘यूथ’ भी रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि ‘धुरंधर 2’ की सुनामी के आगे ‘यूथ’ न केवल बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है बल्कि शानदार कमाई भी कर रही है। यहां तक की तीसरे वीकेंड पस भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप हैं। यहां ‘यूथ’ का अब तक का कलेक्शन जान सकते हैं।
‘यूथ’ ने तीसरे वीकेंड कितनी की कमाई?
‘यूथ’ में केन करुणास ने लीड रोल प्ले किया है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड में कमाई में काफ़ी बढ़ोतरी देखी। सैकनिल्क के मुताबिक, 16वें दिन (तीसरे शुक्रवार) ‘यूथ’ ने लगभग 1.85 करोड़ कमाए, जिससे वीकेंड के लिए बेस तैयार हो गया। इसके बाद 17वें दिन (तीसरे शनिवार) को कलेक्शन में थोड़ा सुधार हुआ और इसने लगभग 1.92 करोड़ कमाए।
सबसे बड़ा उछाल 18वें दिन (तीसरे रविवार) को आया, जब फिल्म ने लगभग 2.00 करोड़ कमाए। वीकेंड में हुई कमाई के साथ, ‘यूथ’ ने अब शानदार नंबर हासिल कर लिए हैं। फिल्म का टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 55.52 करोड़ है, जबकि इंडिया नेट लगभग 48.39 करोड़ हो गया है। ये फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। 18वें दिन इंटरनेशनल लेवल पर इसने 0.15 करोड़ और जोड़े जिससे इसका इंटरनेशनल आंकड़ा 11.00 करोड़ हो गया। अब, फिल्म का वर्ल्डवाइड आंकड़ा 66.52 करोड़ है। ये तमिल मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही। खास बात ये है कि इसे कम बजट में बनाया गया था इसकी कास्ट में कोई स्टार चेहरा भी नहीं था।
‘यूथ’ ने होम टाउन में किया है अच्छा परफॉर्म
बता दें कि यूथ ने अपने होम मार्केट में सबसे अच्छा परफॉर्म किया, जहां इसने लगभग 42.25 करोड़ कमाए। मूवी को कर्नाटक से लगभग 3.75 करोड़ मिले, जबकि तेलुगु राज्यों ने 3.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ कंट्रीब्यूशन दिया, बाकी इंडियन मार्केट ने टोटल टैली में लगभग 1.25 करोड़ का कंट्रीब्यूशन दिया है।
‘यूथ’ स्टार कास्ट
इस कॉमेडी ड्रामा ‘यूथ’ में केन करुणास के अलावा सूरज वेंजरामूडू, देवदर्शिनी, अनिष्मा अनिलकुमार, प्रियांशी यादव और मीनाक्षी दिनेश जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। केन करुणास ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


