खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला बीजापुर के थाना भैरमगढ़ के इन्द्रावती क्षेत्र के जंगल पहाडों में डीआरजी बीजापुर एवं माओवादियों के बीच प्रातः से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है।
बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ अन्तर्गत इन्द्रावती क्षेत्र में आदवाड़ा- कोटमेटा के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर डीआरजी बीजापुर ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान 19/12/2025 के सुबह 06.00 बजे से DRG बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 01 माओवादी का शव,.303 रायफल, 9MM पिस्टल सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है –
पुलिस- माओवादियों मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का शिनाख्त
1. ACM फगनू माड़वी उम्र 35 वर्ष निवासी गोरना थाना बीजापुर जिला बीजापुर, पदनाम- एसीएम भैरमगढ़ एरिया कमेटी, ईनाम -05.00 लाख रूपये
बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री :-
1. 303 रायफल, 01 मैग्जीन 03 राउण्ड
2. 9mm पिस्टल, 01 मैग्जीन, 09 राउण्ड
3. स्कैनर सेट 02 नग
4. रेडियो, मेडिकल किट, कार्डेक्स वायर, माओवादी पिटठू, पिस्टल पोच, माओवादी पर्चा आदि सामग्री बरामद l
बस्तर रेंज के आईजीपी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों की प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप बस्तर में माओवाद अब अपनी अंतिम साँसें गिन रहा है। उन्होंने कहा कि माओवादी संगठन की पूरी संरचना बिखर चुकी है और हिंसा या दहशत फैलाने के उनके किसी भी प्रयास का अब कोई असर नहीं रह गया है।
आईजीपी ने सभी सक्रिय माओवादियों से हिंसा का मार्ग त्यागकर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


